पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखों क्विंटल गुड़ अौर दाल से होगी गोहद किले की मरम्मत

लाखों क्विंटल गुड़ अौर दाल से होगी गोहद किले की मरम्मत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14 फरवरी से गोहद दुर्ग गेटों की मरम्मत का कार्य शुरू होगा

भास्करसंवाददाता|भिंड

जाटराजाओं के इतिहास को संवारने के लिए लाखों क्विटंल गुड़ अौर उड़द की दाल गोहद दुर्ग में पहुंच चुकी है। राज्यपुरातत्व विभाग की टीम 14 फरवरी से गोहद दुर्ग की मरम्मत में गुड़ अौर उड़द की दाल के लेप का प्रयोग करेगा। अफसरों का कहना है कि ट्रकों से निर्माण सामग्री पहुंच चुकी है। इस दौरान गोहद के बड़े बाजार का रास्ता बंद रहेगा। चार वार्डों की 15 हजार की आबादी का रूट भी कपूर बाजार से डायवर्ट कर दिया जाएगा।

गोहद दुर्ग में 14 फरवरी से ऐतिहासिक चक्कियों में गुड़,उड़द की दाल अौर चूना का मसाला तैयार किया जाएगा। उसके बाद खरुआगेट, इटाइली गेट, बरथरा गेट, गोहदी गेट, बिरखड़ी गेट, कठंवा गेंट सहित अन्य ऐतिहासिक गेटों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सूचना दे दी है कि दुर्ग की मरम्मत के दौरान बड़े बाजार का रास्ता बंद किया जाएगा।

इस संबंध में राज्य पुरातत्व विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एस वर्मा का कहना है कि दुर्ग की मरम्मत का कार्य शुरू होते ही बड़े बाजार का रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। रूटचार्ट एसडीएम उमा करारे ने स्थानीय लोगों के लिए तैयार कर भेज दिया है।

गोहद का ऐतिहासिक किला। (फाइल फोटो )

14 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा बड़े बाजार का रास्ता

^गोहददुर्ग अौर ऐतिहासिक गेटों की मरम्मत को लेकर लाखों क्विंटल गुड़ अौर उड़द की दाल भेज दी गई है। ट्रकों से गोहद माल पहुंच चुका है। बड़े बाजार का रास्ता 14 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा। एसआरवर्मा,राज्य डिप्टी डायरेक्टर ग्वालियर

15 हजार की आबादी होगी प्रभावित

बड़ेबाजार का रूट डायवर्ट होने के बाद नपा के चार वार्डों की जनता को लंबी दूरी तय कर गोहद में पहुंचेंगे। एसडीएम उमा करारे ने भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए है। 15 हजार की आबादी को भी इस संबंध में दिशा निर्देश दे दिए गए है।