पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकल नहीं कराई तो घर पर की फायरिंग

नकल नहीं कराई तो घर पर की फायरिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देहातथाना क्षेत्र के जामना रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास गली नंबर तीन में रविवार की शाम को बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने घर में घुसकर एक युवक की मारपीट की बाद में फायरिंग कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक जामना रोड निवासी दीपक वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा 5 फरवरी को एलएलबी के पहले सेमस्टर की परीक्षा देने गया। परीक्षा हॉल में उसे आकाश मिला जिसने दीपक से परीक्षा सॉल्व करने के लिए मदद मांगी। लेकिन दीपक ने उसे बताने से मना कर दिया। इस बात पर आक्रोशित आकाश अपने भाई अन्य साथियाें के साथ शाम को दीपक के घर गया और उससे मारपीट की। उसके बाद वह फायरिंग कर वहां से अपने साथियों के साथ भाग गया। दीपक के परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विकास सिंह, आकाश सिंह, जय सिंह, सुभाष सिंह, बडे लला दीक्षित, ओमवीर यादव और पांच अज्ञात लोग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।