कर्मचारियों ने प्रेक्षक को दिया आवेदन
भिंड| एमजेएसमतगणना केन्द्र के भीतर प्रेक्षक को कर्मचारियों ने मानदेय कम मिलने को लेकर शिकायत की है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मुरैना की अपेक्षा भिंड में कर्मचारियों को चुनाव में कम मानदेय दिया गया है। इस संबंध में वह पूर्व में भी कलेक्टर से शिकायत कर चुके है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।