पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

वकीलों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेशउच्च न्यायालय के आदेश से डकैती और अपहरण के मामलों की सुनवाई के लिए गोहद एडीजे कोर्ट का निर्धारण किया गया है। इसके विरोध में सोमवार काे लहार अभिभाषक संघ ने सातवें दिन भी हड़ताल जारी रखी। अभिभाषक डकैती के मामलों की सुनवाई लहार में करने की की मांग कर रहे हैं। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रामशंकर द्विवेदी ने मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहने की बात कहीं। वकीलों ने यह हड़ताल 3 फरवरी को शुरु की थी।

लहार क्षेत्र में होने वाली डकैती और अपहरण की घटनाओं के मामलों की सुनवाई के लिए लोगों को 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। पहले इन मामलों की सुनवाई भिंड में विशेष न्यायालय में की जा रही थी। इससे क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसके विरोध में लहार अभिभाषक संघ के वकील हड़ताल कर रहे हैं। करीब एक सैकड़ा वकील हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। हड़ताल में अभिभाषक संघ के सचिव संतोष भारद्वाज, देवेंद्र त्रिपाठी, नरेश सिंह चौहान, कैलाश नारायण गुप्ता, पीएन शर्मा, अमित शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, प्रेमबाबू सक्सेना, अवध गुप्ता, जेएन शिवहरे, प्रेमबाबू जारोलिया, कनछेदी बघेल, बृजबिहारी गोस्वामी आदि शामिल हैं।

लहार में वकीलों की हड़ताल रही जारी।