पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद नहीं मिला तो किसान बैठे धरने पर,मील से कर्मचारी गायब

खाद नहीं मिला तो किसान बैठे धरने पर,मील से कर्मचारी गायब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों ने जिला प्रशासन पर लगाए खाद की कालाबाजारी के आरोप

भास्करसंवाददाता| भिंड/गोहद

राइसमीलगोहद में एक सैकड़ा से अधिक किसान खाद लेने के लिए पहुंचे, लेकिन इस दौरान गोदाम पर ताले जड़े मिले। अफसर से लेकर कर्मचारी गायब मिले।

किसानों ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया, उसके बाद एक दर्जन ग्राम के ग्रामीण एसडीएम उमा करारे को खाद नहीं मिलने की शिकायत लेकर दफ्तर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि खाद सोमवार को नहीं मिलेगा। इस बात पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि वह राइसमील में रातभर धरना देंगे। अफसरों ने मंगलवार को खाद वितरण करने के निर्देश दिए है। सोमवार की सुबह छह बजे राइसमील में सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे, दोपहर एक बजे तक जब किसानों को खाद नहीं मिला तो पूर्व नपा अध्यक्ष प्रेमनारायण माहौर की अगवानी में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

एसडीएम ने खाद वितरण को लेकर हाथ खड़े कर दिए। एसडीएम उमा करारे ने कहा कि राइसमील के कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव मतगणना में है, ऐसे में खाद का वितरण कैसे हो सकता है, लेकिन किसान नहीं माने वह रात के धरने को लेकर टेंट लगाकर राइसमील में ही बैठ गए।

गोहद राइसमील में धरने पर बैठे किसान।

राइसमील में टैंट लगाकर किसान धरने पर

राइसमीलमें किसान मंगलवार तक के लिए धरने पर बैठ गए है। ज्ञापन देते समय किसान राजेन्द्र सिंह कुशवाह, नेपाल सिंह सिरसौदा, चरण सिंह रायपाली, मुकेश गौड़ ने कहा कि किसान जब तक धरने पर बैठे रहेंगे, जब तक उनको खाद का वितरण नहीं कराया जाएगा। सोमवार की रात को किसान टेंट के बाहर अलाव जलाकर बैठे रहे।

मंगलवारको मिलेगा खाद

^राइसमीलमें किसानों को खाद का वितरण चुनाव की ड्यूटी की वजह से नहीं किया गया। राइसमील में कर्मचारियों ने ताला लगाकर भिंड में ड्यूटी देने के लिए गए थे। मंगलवार को खाद का वितरण कराया जाएगा। उमाकरारे, एसडीएम गोहद