पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांवरियों की सुरक्षा के देंगे ज्ञापन

कांवरियों की सुरक्षा के देंगे ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीबांके बिहारी गिर्राज भंडारा सेवा समिति की बैठक रविवार को चंबल काॅलोनी स्थित कालीमाता मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक में महाशिवरात्रि के दौरान कांवरियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम के लिए कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात समिति के सुधीर पोरवाल ने कही। समिति के लोग 11 फरवरी को कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। बैठक में धर्मचंद्र जैन, दिनेश यादव, राजेश सिंह, उमाशंकर शर्मा, सुक्कू सिंह, राकेश बाथम, कमलेश राठौर, पूरन सोनी, मनोज जैन, जय पोरवाल, छाेटू भदौरिया, जबर सिंह, रामकुमार शिवहरे आदि मौजूद रहे।