मतपेटियां लुटने से बचाईं, मिलेगा इनाम
जांबाज पुलिस जवानों को प्रोत्साहित करने की पहल
भास्करसंवाददाता|भिंड
दूसरेचरण के पंचायत चुनाव में 5 फरवरी को बहादुरी दिखाते हुए मतपेटियां लुटने से बचाने वाले सात पुलिसकर्मियों को एसपी विनीत खन्ना ने नगद इनाम देने की घोषणा की है। वहीं लापरवाही करने वाले सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि चुनाही मतदान केंद्र पर तैनात लहार थाने के हवलदार अमर सिंह, सिपाही भरत, चौकी गांव के मतदान केंद्र पर तैनात कोतवाली के आरक्षक रविप्रताप रामानंद, रूर मतदान केंद्र पर ड्यूटी देने वाले हवलदार जगदीश आरक्षक इंद्रमणि और ऊमरी थाने के सिपाही अजीत सिंह ने वोटिंग वाले दिन बहादुरी का परिचय दिया। इसलिए सभी को 500-500 रुपए का पुरस्कार दिया जा रहा है।
और इन पर कार्रवाई
ड्यूटीके दौरान घटिया प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। रानीपुरा में तैनात मालनपुर थाने के हवलदार महावीरप्रसाद, आरक्षक देवेंद्र सिंह के पास हथियार थे। इसके बाद भी लोग मतदान केंद्र के भीतर घुस गए और उन्होंने डंप किया। इसलिए दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी तरह रैपुरा में ड्यूटी दे रहे कोतवाली के हवलदार रामप्रताप कोतवाली, बरासों थाने के आरक्षक हीरेंद्रप्रताप को सस्पेंड किया है। इसी तरह ऊमरी के पांडरी मतदान केंद्र पर लगाई सेक्टर पुलिस मोबाइल में तैनात ऊमरी थाने के हवलदार अंबिकाप्रसाद, डी आरपी लाइन के नवआरक्षक उमराव रामकुमार के खिलाफ भी पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना ने सस्पेंशन की कार्रवाई की है।