जिला-जनपद सदस्य के नतीजे आज
भिंड|अटेर औरभिंड जनपद के गांवों में कराई गई दूसरे चरण की वोटिंग के बाद जिला जनपद पंचायत सदस्य के नतीजे रविवार को आएंगे। वहीं सरपंच पंच के मतों की गणना सोमवार को कराई जाएगी। इसके लिए दो अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। भिंड क्षेत्र की काउंटिंग बीटीआई स्कूल और अटेर क्षेत्र की एमजेएस कॉलेज पर की जाएगी। ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती 8 फरवरी को सुबह 7.30 बजे से शुरू की जाएगी। भिंड क्षेत्र के मतगणना स्थल बीटीआई एवं अटेर क्षेत्र के मतगणना स्थल एमजेएस काॅलेज पर कराई जाएगी। इसी प्रकार पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत भिंड एवं अटेर क्षेत्र की जनपदों के क्षेत्र में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतपत्र के माध्यम से किए गए मतदान की गिनती 9 को की जाएगी।