पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कड़ी सुरक्षा में रीपोल,70% वोटिंग

कड़ी सुरक्षा में रीपोल,70% वोटिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईवीएम कराईं जमा

भारी सुरक्षा के बीच हुई वोटिंग, छह डीएसपी के नेतृत्व में तैनात रहा फोर्स

भास्करसंवाददाता|भिंड

उपद्रवके बाद शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच 10 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराई गई। भिंड का एक अटेर के नौ केंद्र पुलिस छावनी बने नजर आए। यहां शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सभी जगह वोटिंग का आंकड़ा 70 प्रतिशत से अधिक रहा। हालांकि कलेक्टर या दूसरे अधिकारियों ने शनिवार रात तक वोटिंग प्रतिशत की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

भिंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पांडरी के मतदान केंद्र क्रमांक 147 पर सभी पदों के लिए 300 मतदाताओं में से 233 मतदाताओं ने दोपहर 1 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर पुनर्मतदान में हिस्सा लिया। इस मतदान केंद्र पर वोट डालने की कार्रवाई गोहद एसडीएम उमा करारे लहार एसडीओपी अशोक भारद्वाज ने कराई। इसी तरह जिले की जनपद पंचायत अटेर के क्षेत्र में एसडीएम सुनील शर्मा एवं 9 केंद्रों पर लगाए गए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की निगरानी में ग्राम पंचायत विण्डवा के मतदान केंद्र क्रमांक. 28 रानीपुरा, ग्राम पंचायत जारी के मतदान केंद्र क्र. 267 सारूपुरा, ग्राम पंचायत किशूपुरा के मतदान केंद्र क्र. 117, मतदान केन्द्र क्र. 118 और मतदान केंद्र क्र.120, ग्राम पंचायत रैपुरा के मतदान केंद्र क्र. 304 एवं मतदान केंद्र क्र. 305, ग्राम पंचायत नरीपुरा के मतदान केंद्र क्र. 151 पर रिपोलिंग कराई गई। साथ ही, ग्राम पंचायत कमई के मतदान केंद्र क्र.191 पर ईवीएम से मतदान के लिए सभी पद पर पुनर्मतदान कराने की कार्रवाई हुई है।

40-40 जवान थे तैनात

पुनर्मतदानके दौरान सभी बूथों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। विण्डवा पंचायत के रानीपुरा गांव में डीएसपी एजेके रामनरेश पचौरी की मौजूदगी में अटेर टीआई ऋषिकेश शर्मा, देहात थाना इंचार्ज सीबीएस रघुवंशी, पीएसआई जितेंद्र मावई उपस्थित थे। प्रत्येक पोलिंग बूथाें पर 40-40 जवानों का अतिरिक्त फोर्स लगाया गया था।

भिंड और अटेर के 10 बूथों पर पुनर्मतदान कराने के बाद देर शाम मत पेटियां ईवीएम जमा कराई गईं। भिंड की मतदान सामग्री बीटीआई स्कूल अटेर की सामग्री एमजेएस कॉलेज में जमा हुई। देर रात तक मतदान का आधिकारिक प्रतिशत पता नहीं चल सका। लेकिन सूत्र बताते हैं कि 70 फीसदी के आसपास औसत वोटिंग हुई है।

नहीं डालने दिए वोट

किशूपुरापुरा मतदान केंद्र पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने पुलिस और प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया। श्री भदौरिया का कहना था कि गोरमी थाने के पीएसआई दर्शन शुक्ला हमारे मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा जबरन का दबाव बनाया जा रहा है।

किशुपुरा में मतदान के लिए महिला को गोद में उठाकर ले जाता युवक।

कमई का पुरा मतदान केंद्र के बाहर मतदान करने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।