- Hindi News
- National
- रोजगार के लिए युवाओं को शस्त्र लाइसेंस की मांग को लेकर युकां करेगी प्रदर्शन
रोजगार के लिए युवाओं को शस्त्र लाइसेंस की मांग को लेकर युकां करेगी प्रदर्शन
कार्यकर्ता बाजार में निकालेंगे रैली, प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन
हंगामे की आशंका को लेकर 300 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
भास्कर संवाददाता|भिंड
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बरार सोमवार को भिंड आ रहे हैं। यहां बाजार में रैली निकालकर कलेक्टोरेट का घेराव, सभा और ज्ञापन दिया जाएगा। यह ज्ञापन नौ सूत्रीय मांगों को लेकर तैयार किया गया है, जिसमें भिंड जिले के युवाओं को रोजगार के लिए शस्त्र लाइसेंस देने समेत अन्य मांगें उठाई गई हैं।
युकां के लोस अध्यक्ष अनुरुद्धप्रताप सिंह ने बताया कि ज्ञापन में किसानों को बिजली देने, जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था, व्यापमं घोटाला अादि शामिल किया गया है। इसके अलावा युकां नेता शानू चौहान की हत्या के आरोपियों का गिरफ्तार किए जाने व मेहगांव के तहसीलदार द्वारा सोनी गांव में शिव सिंह भदौरिया के घर अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाओं से की गई अभद्रता के मामले में कार्रवाई की मांग को भी शामिल किया है।
पड़ोसी जिलों से भी बुलाया है फोर्स
एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले के 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 100 पुलिसकर्मी पड़ोसी जिलों से बुलाए हैं। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी।