युवा ही बदलेंगे भिंड की सूरत: सिंह
सीता नगर में क्षत्रिय महासभा का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित
भास्कर संवाददाता|भिंड
भिंड की माटी में वीर पैदा हुए हैं, डाकू नहीं। यहां के युवा सैनिकों ने देश की सीमा पर करतब दिखाए हैं। पंजाब का आतंकवाद खत्म करने में भी भिंड के युवाओं ने अहम भूमिका निभाई थी। आज भिंड का युवा जागा है, जो कि जिले की तकदीर या तस्वीर ही नहीं, बल्कि पूरी सूरत बदल देगा। यह बात अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र सिंह तोमर ने कही।
वे रविवार को सीता नगर में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनेता समाज को तोड़ने का काम करते हैं, अगर नेता समाजहित में कार्य करें, तो समाज और क्षेत्र की सूरत बदल सकती है। राजपूत विराेधी फिल्मों और धारावाहिक पर रोक लगाई जाना चाहिए। जातिगत आरक्षण बंद कर आर्थिक आधार हेतु मुहिम चालू रखें। दिल्ली में जल्द ही आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह भदौरिया, प्रदेश महामंत्री अशोक तोमर, संभागीय अध्यक्ष शिवराज सिंह सिकरवार, कृष्णकांता तोमर, ओपीएस भदौरिया, राहुल भदौरिया, महावीर सिंह कुशवाह, रामहर्ष सिंह कुशवाह, संतोष भदौरिया, रक्षपाल सिंह, ब्रजेंद्र कल्लू खरीका, रेखा भदौरिया, गिर्राज तोमर, मलखानसिंह भदौरिया, जपं अटेर उपाध्यक्ष देवेंद्र भदौरिया, कुंअर सिंह भदौरिया, छुन्ना भदौरिया, बल्लू गोपालपुरा, लवकुश, सनी, मोहित तोमर, नितिन चांचर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता जन्डेल सिंह भदौरिया ने की और संचालन एडवोकेट शैलेंद्र सिंह सांकरी ने किया।
क्षत्रिय महासभा के मिलन समारोह में शामिल हुए कार्यकर्ता।
रक्के बने प्रदेश उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम के आयोजक राकेश भदौरिया रक्के को प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया। उन्होंने कहा कि राकेश सिंह क्षत्रियों के हित को ध्यान मंे रखकर काम करें और क्षत्रियों के हित के लिए लड़ाई लड़ें।