मुदगल बने गौशाला के समिति के अध्यक्ष
भिंड|जौरी कोतवाल स्थित गोपाल गौशाला की समिति का रविवार को निर्वाचन संपन्न हुआ। इसमें रामस्वरूप मुदगल को अध्यक्ष, श्यामबाबू दुबे , लक्ष्मण सिंह नरवरिया , विश्वनाथ शर्मा को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार दीक्षित को कोषाध्यक्ष, राजीव गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष तथा सुरेन्द्र सिंह भदौरिया को सचिव नियुक्त किया गया। पंकज दीक्षित को सह प्रचार प्रमुख, इन्द्र प्रकाश त्रिपाठी को प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया है।