किसान सम्मेलन की तैयारियों में जुटा प्रशासन
आरटीओ को बस, कृषि विभाग को मिली खान-पान की जिम्मेदारी
भास्कर संवाददाता|भिंड
सीहोर के शेरपुर में 18 फरवरी को आयोजित किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन भी किसानों को सुविधाजनक तरीके से शेरपुर पहुंचाने के लिए व्यवस्था बनाने में जुट गया है। किसान सम्मेलन को लेकर ही मुख्य सचिव एंटोनी डिसा ने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर्स से कहा कि सम्मेलन में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
राज्य शासन के आदेश पर किसानों को शेरपुर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था का इंतजाम आरटीओ को सौंपा गया है। जबकि खान-पान की जिम्मेदारी कृषि विभाग को दी है। इन दोनों विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी गई है। इस मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं आरटीओ ने बसों को अधिगृहीत करना अभी शुरू नहीं किया है।