पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वॉलेंटियर को रक्तदान अनिवार्य रूप से करें

वॉलेंटियर को रक्तदान अनिवार्य रूप से करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.बंसल ने दी प्राथमिक उपचार की जानकारी

भास्कर संवाददाता|भिंड

अगर कोई आपात स्थिति निर्मित हो जाए तो सिविल डिफेंस के वाॅलेंटियर्स को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यह टिप्स जिला स्तरीय सिविल डिफेंस के सम्मेलन में कमाण्डेंट होमगार्ड बीरेंद्र सिंह जादौन ने दिए। सर्पदंश से बचाव के उपाय भी वाॅलेंटियर्स को बताए गए ।

पुराना किला स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित सम्मेलन के दौरान कमाण्डेंट ने कहा कि सभी वाॅलेंटियर्स को यह पता होना चाहिए कि वे किस भौगोलिक स्थिति में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में बचाव के उपाय क्या हो सकते हैं, इसे डेमो के जरिए बताया गया। सम्मेलन में डॉ.हिमांशु बंसल ने सर्पदंश से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि सभी वाॅलेंटियर्स को रक्तदान अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने प्राथमिक उपचार के तरीके भी बताए।

होमगार्ड के सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. हिमांशु बंसल|

पुलिस के साथ सहयोगी भूमिका निभाते हैं होमगार्ड जवान
मालूम हो कि होमगार्ड जवान सामान्य परिस्थिति में भी पुलिस जवानों के साथ सहयोगी की भूमिका निभाते हैं। चाहे वह सर्दी हो या गर्मी अथवा बारिश का सीजन हो, होमगार्ड जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात मिलेगा। वीआईपी ड्यूटी से लेकर ट्रैफिक संभालने का भी जिम्मा यह जवान उठाते हैं।

खबरें और भी हैं...