पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी बस्ती में सरकारी स्कूल के पास से नपा ने जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण

पुरानी बस्ती में सरकारी स्कूल के पास से नपा ने जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय विद्यालय क्रमांक 1 व 2 की बनेगी बाउंड्री

भास्कर संवाददाता|भिंड

हाईस्कूल, हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर छात्रों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी केन्द्रों के आसपास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज ही पुरानी बस्ती स्कूल के समीप से नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाने के लिए हिटैची चलाई। इसी तरह शासकीय उमा विद्यालय क्रमांक एक व दो की बाउंड्रीवाल बनाने के निर्देश नगर पालिका ने जारी कर दिए हैं।

नपा अमले ने रविवार की सुबह माधौगंज हाट में चंद्रशेखर पार्क के समीप पुरानी बस्ती स्कूल की बाउंड्री से सटकर कतिपय लोगों की गुमटियां रखी हुईं थीं। रविवार की सुबह सीएमओ बीबी अग्निहोत्री अपने अमले के साथ स्कूल पहुंचे और वहां रखे सामान को हटवाना शुरू करा दिया। गुमटियां हटाने के लिए हिटैची का भी उपयोग किया। करीब तीस मिनट तक यह कार्रवाई चली है। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक अस्थायी अतिक्रमण वहां से साफ कराए गए हैं। कलेक्टर ने नगरपालिका को हिदायत दी है कि शहरी क्षेत्र के सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास से एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण साफ हो जाना चाहिए। शहीद चंद्रशेखर पार्क के भीतर से भी बेजा कब्जे हटाए गए।

पुरानी बस्ती में अतिक्रमण हटाती हिटैची।

अतिक्रमण हटाए जाने के वाद सामान ले जाते लाेग।

वार्ड 39 में भी हटाया अतिक्रमण
नपा अमले ने वार्ड क्रमांक 39 में भी अतिक्रमण हटाया। उपयंत्री गजेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई । यहां से अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाए गए हैं।

शहरी क्षेत्र में डाइट परिसर चारों और से खुला हुआ है। इसे कैसे कवर किया जाए, इस बारे में स्कूल प्रबंधन को हिदायत दी चुकी है। इसी तरह बुनियादी स्कूल के खुले परिसर को कवर करने स्कूल प्रबंधन मशक्कत कर रहा है।

जगदगुरु शंकराचार्य डीएड कॉलेज में परीक्षा केन्द्र घोषित होने पर बाउंड्री बनाने का काम तेज हुआ है।

शाउमावि एक व दो की बनेगी बाउंड्रीवाल
शासकीय उमा विद्यालय क्रमांक एक व दो स्कूल के समीप आर्यनगर साइड की ओर से बनी हुई बाउंड्री दो जगह से काफी क्षतिग्रस्त हो रही है। स्थानीय लोगों ने आर्यनगर साइड से स्कूल परिसर में आने -जाने का रास्ता भी बना रखा है। इन दोनों स्थानों पर नई बाउंड्री बनाने के निर्देश नगर पालिका प्रबंधन ने पहले ही जारी कर दिए हैं। सीएमओ श्री अग्निहोत्री का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर यह बाउंड्री पूरी तैयार करा दी जाएगी। इसी तरह बुनियादी स्कूल के परिसर में भरे गंदे पानी की निकासी के लिए कलेक्टर ने नगर पालिका प्रबंधन को निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि कलेक्टर इलैया राजा टी ने जिले के सभी 98 परीक्षा केन्द्रों पर स्कूल परिसर की बाउंड्री तथा आसपास अगर अतिक्रमण है तो उसे हटाने के निर्देश सभी एसडीएम को पहले ही दे रखे हैं।

खबरें और भी हैं...