पेवर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू
भिंड| नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 12 में रोड पर पेवर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू हो गया है। अरोरा वाली गली में यह काम तेजी से चल रहा है। पार्षद अलका अजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि इस तरह के पेवर ब्लॉक पूरे वार्ड में जहां जरूरी होगा वहां बिछाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेवर ब्लॉक से रोड का सौंदर्य बढ़ जाता है, इसलिए नगर पालिका ने इस बार पेवर ब्लॉक बिछाने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों ने भी पेवर ब्लॉक बिछाए जाने पर खुशी जाहिर की है। पार्षद का कहना है कि वार्ड में जो भी जन समस्याएं होंगी उन्हें दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।