संकरी गलियों में आग बुझाएगी क्यूआरवी
भिंड|क्विक रिस्पांश व्हीकल (क्यूआरवी) छोटी जरूर है, लेकिन संकरी गलियों में आगजनी की स्थिति हो तो काफी आती है। जब फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियों में संकरी गलियों में पहुंचने में असमर्थ रहती हैं तब क्यूआरवी काम आती है। नगर पालिका ने प्रयोग के तौर पर ऐसी एक गाड़ी खरीदी है। नगर पालिका अध्यक्ष कलावती कहती हैं कि यह गाड़ी हमारे फायर ब्रिगेड अमले में शामिल हो चुकी है। जरूरी हुआ तो इस तरह की अन्य गाड़ियां भी खरीदी जाएंगी। मालूम हो कि अभी क्यूआरवी के उपयोग की जरूरत नहीं पड़ी है।