पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ममता रथ और कॉर्नरों की जांच करेगी भोपाल की टीम

ममता रथ और कॉर्नरों की जांच करेगी भोपाल की टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ममता रथ के कार्य योजनाओं की समीक्षा करने गुरुवार को अफसरों की टीम पहुंचेगी जिला अस्पताल।

भास्करसंवाददाता | भिंड

स्वास्थ्यविभागद्वारा चलाए जा रहे ममता रथों और कॉर्नरों की जांच करने के लिए भोपाल से अफसरों की टीम गुरुवार की सुबह भिंड पहुंचेगी। इस दौरान गांव-गांव जाकर टीम ग्रामीणों से बात करके ममता रथ द्वारा किए गए कामों की समीक्षा करेगी। लापरवाही करने वाले स्वास्थ्य अफसरों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। ममता रथों की सीडी की भी जांच अफसर करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव में चलाए जा रहे ममता रथों की जांच और निगरानी करने के लिए गुरुवार को टीम भोपाल से भिंड पहुंचेगी। भोपाल के अफसर 800 ग्रामों में लगाए गए ममता कॉर्नरों की जांच भी करेंगे। इस संबंध में सीएमएचओ को दिशा निर्देश भी भोपाल के अफसरों ने दिए हैं। उधर कलेक्टर मधुकर आग्नेय ने भी स्वास्थ्य विभाग की चल रही योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं।

ब्लाकमेडिकल अफसरों से होगी पूछताछ: भोपालके अफसर गांव-गांव में औचक निरीक्षण कर ममता रथ की जानकारी लेंगे। साथ ही कार्यक्रम को सही दिशा में चलाया गया है, या फिर नहीं। उसकी सूची भी तैयार करेंगे। इस दौरान वह जिले के सभी ब्लाक मेडिकल अफसरों से भी पूछताछ करेंगे।

सीएमएचओदफ्तर में चली लंबी बैठक: स्वास्थ्यविभाग के अफसरों ने बुधवार को जिले में टीकाकरण से लेकर अन्य योजना की जानकारी को लेकर बैठक का आयोजन किया। इसमें मलेरिया की रोकथाम को लेकर लंबी चर्चा भी चली है। सीएमएचओ ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम को दो दिन के भीतर तैयार करने निर्देश दिए है।

आज आएगी टीम

^ममता रथ की मॉनीटरिंग अौर जांच करने के लिए गुरुवार को भोपाल से टीम आएगी। निरीक्षण भी किया जाएगा। डॉ.राकेश शर्मा, सीएमएचओभिंड

कल कलेक्टर करेंगे मलेरिया की समीक्षा

कलेक्टरमधुकर आग्नेय ने सीएमएचओ डॉ. राकेश को को मलेरिया और टीकाकरण की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 19 सितंबर को इस संबंध में कलेक्टोरेट में बैठक का भी आयोजन होगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के सभी ब्लाक मेडिकल अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अगर ब्लाक मेडिकल अधिकारी कार्ययोजना प्रस्तुत करने में लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।