पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गबन करने वाले सेक्रेटरी को बनाया लीड प्रबंधक

गबन करने वाले सेक्रेटरी को बनाया लीड प्रबंधक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक महाप्रबंधक बोले- जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

भास्करसंवाददाता | भिंड

जिलासहकारीबैंक के चेयरमैन ने सात लाख का गबन करने वाले सेक्रेटरी को अटेर लीड प्रबंधक बना दिया है। जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। उधर बैंक के महाप्रबंधक मेवाराम सगर ने जांच के बाद सेक्रटरी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

एसडीएम राजेश राठौड़ ने पिछले दिनों अटेर लीड प्रबंधक अश्वनी गौतम द्वारा चार महीने के खाद्यान्न की कालाबाजारी करने पर लीड को सील कर दिया था। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन श्यामसुंदर सिंह जादौन ने आनन-फानन में लीड प्रबंधक हटा दिया। अटेर लीड प्रबंधक की कुर्सी पर श्रीलाल राठौर को बिठा दिया। सेक्रेटरी रहते हुए उन्होंने गोरमी में सात लाख का गबन किया था। इस दौरान जिला सहकारी बैंक ने उनको बर्खास्त भी कर दिया, लेकिन पांच महीने पहले दोबारा से उनको बहाल कर दिया गया। सबसे अहम बात तो यह है कि अभी तक उन्होंने गबन की गई राशि को भी जमा नहीं किया है। जिला महाप्रबंधक मेवाराम सगर का कहना है कि वह गबन करने वाले सेक्रेटरी श्रीलाल राठौर की जांच करने के बाद कार्रवाई करेंगे। उधर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन श्यामसुंदर सिंह जादौन ने कहा कि श्री लाल राठौर ने गबन किया था, लेकिन उनको क्लीन चिट मिल गई है।