पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम का ट्रांसफर नहीं हुआ तो भाजपा लहार में छोटे से छोटा चुनाव भी नहीं जीत पाएगी

एसडीएम का ट्रांसफर नहीं हुआ तो भाजपा लहार में छोटे से छोटा चुनाव भी नहीं जीत पाएगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अौर जिला महामंत्री के बीच बैठक के दौरान हुआ मुंहवाद।

भास्करसंवाददाता | भिंड

लहारमेंएसडीएम राजेश राठौड़ रहे तो भाजपा नगरीय निकाय का चुनाव नहीं जीत सकती। एसडीएम भाजपा के कार्यकर्ताओं अौर नेताओं की सुनते नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की उपेक्षा करके दफ्तर से भगा देते हैं। लहार के अंदर कांग्रेस का बोलबाला है। अगर यही हालात रहे तो भाजपा लहार में छोटा चुनाव भी नहीं जीत सकती। इसलिए लहार एसडीएम को हटाया जाए।

बुधवार को भिंड शहर के ऋषभ भवन में नगरीय निकाय की जिलास्तरीय बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री लाल सिंह आर्य अौर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने यह बात लहार नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार महाते ने कही। भाजपा के नगरीय निकाय के जिला चुनाव प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह ने उन्हें बैठने के लिए कह दिया। सबसे अहम बात तो यह है कि जिला स्तरीय बैठक में आपस में भाजपा पदाधिकारी भी बहस करते दिखे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नगरीय निकाय के चुनाव में परिवारवाद पर अंकुश लगाने की बात कही है। साथ ही कहा कि नेता अपने भाई अौर भतीजों को टिकट दे। बैठक में प्रदेश शासन के मंत्री लाल सिंह आर्य, जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, मेहगांव विधायक चौधरी मुकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला ,पूर्व विधायक रसाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश सिंह कुशवाह सहित कई नेता उपस्थित थे।

जिलाउपाध्यक्ष अौर महामंत्री के बीच मुंहवाद: भाजपाजिला उपाध्यक्ष महामंत्री उपेंद्र सिंह भदौरिया अौर जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहित के बीच भी बैठक के दौरान मुंहवाद हुआ। उपेंद्र भदौरिया का कहना था कि मुंहवाद तो हुआ है,लेकिन पार्टी की बात वह बाहर नहीं कहेंगे। उधर भाजपा उपाध्यक्ष का कहना है कि उनका कोई विवाद नहीं हुआ है।

मुझेअपनी सलाह पर है शंका: भाजपाके पूर्व विधायक रसाल सिंह ने बताया कि बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने मुझसे सलाह मांगी कि नगरीय निकाय का चुनाव कैसे जीता जाए। इस पर मैंने कहा कि मैंने 35 वर्ष पहले चुनाव लड़ा था। उस समय व्यक्ति के विचार अौर माहौल अलग था, आज परस्थितियां बदल चुकी है। मैं जो विचार अौर सलाह दूंगा, उस पर मुझे ही शंका है।

कांग्रेस के पास नहीं है प्रत्याशी

भाई भतीजा