- Hindi News
- बोरिंग के पानी में रही केरोसिन की बदबू, जांच के लिए लैब भेजा
बोरिंग के पानी में रही केरोसिन की बदबू, जांच के लिए लैब भेजा
भिंड | शहरके सीता नगर में अखिल भारतीय अशोक सेना महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुमन राजावत के घर में लगी निजी बोरिंग से पिछले तीन दिन केरोसिन की बदबू वाला पानी रहा है। श्रीमती राजावत बताती हैं कि पहले दिन तो पानी में से सिर्फ बदबू रही थी, लेकिन अब दो दिन से यह पानी थोड़ी देर रखा रहने के बाद अपना रंग भी बदल रहा है। इसका रंग नीला हो जाता है। बुधवार को सुमन राजावत की शिकायत पर पीएचई कर्मचारियों ने पानी का सैंपल लिया। इसको जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
सीता नगर में हैंडपंप से मिट्टी के तेल की बदबू वाले पानी को बाल्टी में भरते लोग।