पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद ने नहीं बनवाई सड़क, रोजाना हो रहे हादसे

पार्षद ने नहीं बनवाई सड़क, रोजाना हो रहे हादसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डक्रमांक30 की सात हजार की आबादी पीने के पानी की समस्या से जूझ रही है। नालों की सफाई होने से सड़कों पर पानी भरा हुआ है। जनता जब पार्षद से शिकायत करने जाती है, तो वे सुनते नहीं हैं। वार्ड में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी वार्ड से गायब रहते हैं। जनता ने आरोप लगाया है कि पार्षद पिछले चार वर्षों से वार्ड से गायब हैं। सड़कों का मेंटेनेंस भी नहीं कराया गया है।

सवाल: जनताका आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड में नहीं गए?

पार्षद:मैंहमेशा वार्ड में रहता हूं। जो लोग ऐसा कह रहे हैं वह मेरे विरोधी हैं।

सवाल:आपनेवार्ड में कितनी लागत से काम कराए हैं?

पार्षद:पांचसाल में मैंने 35 लाख रुपए के काम कराए हैं।

सवाल:जनताने आप पर आरोप लगाया है कि आप वोटों की खरीद फरोख्त करते हो?

पार्षद:मुझेवार्ड की जनता ने चौथी बार पार्षद चुना है। अगर मैं वोटों की खरीद फरोख्त करता तो लगातार चार बार पार्षद नहीं बनता।

सवाल:वार्डमें सड़क पर नाले खुले हैं?

पार्षद:मैंनेवार्ड में नालों के ऊपर जाली लगवाई है, लेकिन चोर चुरा ले गए।

सवाल:पीडीएसदुकान पर जनता को राशन नहीं मिल रहा है?

पार्षद:यहबात झूठ है लोगों को कंट्रोल पर पूरा राशन मिलता है। जिस को नहीं मिला है वह मुझे बताए।

सवाल:अर्रऊआगली की सड़क का निर्माण क्यों नहीं हुआ?

पार्षद:कुछराजनीतिक कारणों से सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।

‘नालों के ऊपर लगी जाली को चोर चुरा ले गए’

वार्ड की राजनीति खराब है

Ãवार्डकी राजनीति खराब है, जिसकी वजह से मैं कुछ नहीं कह सकता। जनता पार्षद की हकीकत बताएगी।

किशनलालकुशवाह, पराजितप्रत्याशी वार्ड क्रमांक 30

निसार बेग पार्षद वार्ड 30

छह महीने से हैंडपंप खराब

Ãमातामंदिर के पास लगा हैंडपंप पिछले छह महीने से खराब है, जिससे लोगों को पानी भरने के लिए दूसरे वार्डों में जाना पड़ रहा है।

सुरजीतसिंह, स्थानीयनिवासी

दुर्घटनाग्रस्त हो रहे वाहन

Ãवार्डमें सड़कों का निर्माण नहीं होने से वह जर्जर हो गई हैं। जिससे यहां से निकलने वाले वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

रमेशसिंह, स्थानीयनिवासी

जनता को नहीं मिलता राशन

Ãवार्डकी कंट्रोल दुकान कभी-कभी खुलती है, जिससे जनता को राशन नहीं मिल पाता है। पार्षद जनता की समस्याओं को नहीं सुनते हैं।

अंसार,स्थानीयनिवासी

जनता ने लगवाईं स