पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताल तोड़कर घर में घुसे चोर, 50 हजार का माल पार

ताल तोड़कर घर में घुसे चोर, 50 हजार का माल पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताल तोड़कर घर में घुसे चोर, 50 हजार का माल पार

भास्कर संवाददाता | भिंड

बरोहीथानाक्षेत्र के महादेवपुरा गांव में अज्ञात चोर एक घर में घुसकर सोने- चांदी के जेवरात पार कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आशीष पुत्र मेवाराम चौरसिया निवासी महादेवपुरा सोमवार- मंगलवार की रात परिजन सहित छत पर सो रहे थे। तभी मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला ताेड़कर अंदर घुस आए। चोरों ने सबसे पहले कमरे में रखे सूटकेस और बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित लगभग 50 हजार रुपए का माल पार कर ले गए। जब परिजन सुबह नींद से जागे तब उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।