पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदमाश ने कुबूली लूट की वारदात, गहने भी मिले

बदमाश ने कुबूली लूट की वारदात, गहने भी मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदमाश ने कुबूली लूट की वारदात, गहने भी मिले

अमायन/भिंड | दतियाजिले की मंगरौल थाना पुलिस ने रिमांड पर लिए एक बदमाश से पूछताछ की। इस दौरान बदमाश ने पुलिस के सामने अमायन के गुमानपुरा में महिला से लूट की वारदात करना कुबूल किया है।

थाना प्रभारी जेपी अहिरवार ने बताया कि 1 जुलाई को प्रीती प|ी सुभाष सिंह से हथियार की दम पर गहने लूटे गए थे। पूछताछ के दौरान राजू पुत्र रामसिया राजपूत निवासी सायपुरा ने इस लूट की वारदात को करना स्वीकार कर लिया। इसकी निशानदेही पर हजारों रुपए के सोने के गहने भी बरामद कर किए गए हैं। राजू सिंह राजपूत तीन दिन की रिमांड पर है।