टावर से 20 हजार की सौर ऊर्जा प्लेट चोरी
टावर से 20 हजार की सौर ऊर्जा प्लेट चोरी
भिंड | मेहगांवथाना क्षेत्र के मुस्तरी गांव में अज्ञात चोर एक टावर से सौर ऊर्जा की पांच प्लेट चोरी कर ले गए। इनकी कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने घटना के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार टावर कंपनी के ग्वालियर निवासी सचिन पुत्र श्रीकृष्णकांत मालवीय ने बताया कि चोरी की यह घटना मंगलवार-बुधवार रात की है। कोई अज्ञात चोर टावर के ऑफिस में आए और यहां लगी सौर ऊर्जा की पांच प्लेट उठा ले गए। इस बारे में सुबह जानकारी लगी। आसपास जांच भी कराई गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।