- Hindi News
- तीसरे दिन भी नहीं निकाली जा सकी गोली, किशोर एम्स रैफर
तीसरे दिन भी नहीं निकाली जा सकी गोली, किशोर एम्स रैफर
रछेड़ी-कल्याणपुरा के हार में घायल अवस्था में पड़ा मिला था कक्षा 8वीं का छात्र।
भास्करसंवाददाता | भिंड
देहातथानाक्षेत्र के रछेड़ी-कल्याणपुरा गांव के हार में घायल हालत में मिले किशोर की हालत में तीसरे दिन भी सुधार नहीं हुआ है। उसको इलाज के लिए ग्वालियर के सहारा अस्पताल से दिल्ली के एम्स के लिए रैफर किया गया है। सूजन अधिक होने के कारण किशोर के सिर में फंसी गोली नहीं निकाली जा सकी। इधर देहात थाना पुलिस को गोली मारने वालों के बारे में सुराग मिल गया है। गुरुवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
जानकारी के अनुसार रछेड़ी-कल्याणपुरा गांव के हार में एक युवक घायल हालत में सोमवार शाम को पड़ा था। ग्रामीणों ने इस बारे में 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां किशोर की शिनाख्त रामू तोमर पुत्र रामप्रकाश तोमर निवासी चतुर्वेदी नगर के रूप में की गई। रामप्रकाश की ओमशक्ति नाम से ट्रैवल्स एजेंसी संचालित हो रही है। देर रात पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। बताते हैं कि रामू तोमर की हालत में अभी ज्यादा सुधार नहीं है। रामू का ग्वालियर के सहारा अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।
कुछ क्लू मिले हैं
^घायल किशोर रामू तोमर को दिल्ली रैफर किया गया है। इस मामले में कुछ क्लू मिले हैं, उनको डवलप किया जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। सीबीएसरघुवंशी, टीआईदेहात थाना
प्रेम संबंध से जुड़ा हो सकता है मामला
सूत्रबताते हैं कि पुलिस ने मामले में गोली चलाने वाले आरोपियों को पकड़ लिया है। यह मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हो सकता है। संभवत: पुलिस गुरुवार को इस वारदात का खुलासा कर सकती है। बुधवार को पुलिस कुछ संदिग्धों को लेकर घटना स्थल पर भी पहुंची थी।
ȤæòÜô¥Â
ÖæS·¤Ú