अकोड़ा तिराहे से पकड़ा 5 हजार का इनामी
भिंड | ऊमरीथाना पुलिस ने पांच हजार रुपए के एक इनामी को बुधवार दोपहर अकोड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। यह आरोपी अपनी बहू की हत्या के मामले में चार माह से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहर सिंह का पुरा निवासी पांच हजार रुपए का इनामी राजेंद्र सिंह कुशवाह (40) पुत्र उत्तम सिंह कुशवाह अकोड़ा तिराहे से पर भागने की फिराक में खड़ा है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। यहां से राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि 1 मई 2014 से राजेंद्र सिंह कुशवाह अपनी बहू प्रीती की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।