- Hindi News
- पुरानी रंजिश पर युवक को कट्टे से गोली मारी
पुरानी रंजिश पर युवक को कट्टे से गोली मारी
भिंड | अमायनथाना क्षेत्र के बछरौली गांव में पुरानी रंजिश पर एक युवक को कट्टे से गोली मार दी गई। गोली युवक के हाथ में लगी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बछरौली निवासी मंगल सिंह पुत्र सुजान सिंह राजपूत ने बताया कि वह 15 सितंबर की रात करीब 10.30 बजे अपने घर के पास लगे हैंडपंप पर खड़ा था, तभी किटाना निवासी प्रेम सिंह पुत्र चंदन सिंह राजपूत आया। इससे पुरानी रंजिश थी। प्रेम सिंह ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और कट्टे से गोली मार दी।