पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विशाल जनसभा कल

बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विशाल जनसभा कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विशाल जनसभा कल

भिंड | मिहोनामें बसपा 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे पुरानी नगर पालिका के पास होने वाली विशाल जनसभा ज्ञापन की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष बसपा नेता संतोष बौहरे द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के द्वारा जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से मा. सुमरत सिंह (प्रदेश प्रभारी बसपा मप्र.), मा. सत्यप्रकाश (विधायक दिमनी) उपस्थित रहेंगे। जिसमें नगर में बढ़े हुए विद्युत बिल एवं ज्ञापन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें नगर में बढ़े हुए विद्युत बिल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, गरीबी रेखा का सर्वे एपीएल बीपीएल कार्ड धारक, खाधान्न पर्ची, मिहोना नगर कर सब्जी मंडी में आग से जली दुकानों का मुआवजा शीघ्र दिलाए जाने रौन तथा मेंहदा में क्षतिग्रस्त बाबा सहाब की प्रतिमाओं को पुन: स्थापित कराए जाने एवं बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला हैं। आयोजक संतोष बौहरे नपा. अध्यक्ष बसपा नेता मिहोना ने सभा को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की है। अपील करने वालों में लो.स. प्रभारी शिवचरन सिंह कुशवाह, महाराज सिंह दौहरे, जिला उपाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह आदि लोग शामिल है।