युवक ने आधी रात को लगाई फांसी
मौथानाअंतर्गत तकिया मोहल्ला में बीती रात को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राकेश पुत्र जगदीश प्रसाद जाटव (25) निवासी तकिया मोहल्ला ने बीती आधी रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।