मैदानी अधिकारियों की बैठक 20 को
भिंड |स्वच्छ मप्र अभियान को कारगर बनाने की दिशा में 20 सितंबर को मैदानी अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई है। इसकी अध्यक्षता कलेक्टर मधुकर आग्नेय करेंगे। बैठक में ग्रामीण विकास, महिला बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को बुलाया गया है। बैठक सुबह 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शुरू होगी। इसी दिन दोपहर 12.30 बजे से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के मैदानी अमले की बैठक भी आयोजित की गई है।