पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप सत्ता में जरूर आई पर उसके पास संगठन नहीं

आप सत्ता में जरूर आई पर उसके पास संगठन नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमें आम आदमी पार्टी सत्ता में जरूर गई है लेकिन संगठन की दृष्टि से वह बेहद कमजोर है। आज हमारा ध्येय विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनना है। हमें घर-घर जाना होगा और लोगों को भाजपा से जोड़ना होगा। यह बात भाजपा के सदस्यता अभियान की बैठक में प्रदेश महामंत्री विनोद गोटिया ने कही। नगर मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि सात हजार से अधिक कार्यकर्ता भाजपा से जोड़े गए हैं। इस कार्य को गति देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मतदान केंद्र स्तर पर प्रयास करने की बात कही। ग्रामीण मंडल महामंत्री घनश्याम साहू ने कहा कि अभी सदस्यता अभियान के लिए मिले लक्ष्य अनुसार कार्यकर्ता जोड़े नहीं जा सके हैं। लेकिन पंचायत चुनाव पूर्ण होते ही गति आएगी। सदस्यता अभियान प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने अभियान को लेकर अभी तक की गई गतिविधियों की जानकारी दी। विधायक महेश राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन को दृष्टिगत रखते हुए जनता पार्टी की स्थापना की और आज उनका बोया गया बीज वृक्ष बनकर फल-फूल रहा है। गुन्नौर से आए पूर्व विधायक राजेश वर्मा ने बताया कि एक समय था जब केवल चार-पांच लोग पार्टी के लिए काम करते थे। आज एक आवाज पर सौ लोग एकत्र हो जाते हैं। यह हमारी उपलब्धि है। प्रदेश महामंत्री विनोद गोटिया ने कहा कि दिल्ली में आप का सत्ता में आना एक प्रयोग की तरह है। हमारे प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से बड़ी पार्टी बनाने का लक्ष्य हमारे सामने रखा है। पूरे प्रदेश में रोजाना 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं।