गड्ढे में गिरने से बालक की मौत
रहलीग्रामीण विद्युत केन्द्र अंतर्गत आने वाले बरखेरा सिकंदर गांव में बिजली बिल की बकाया राशि होने पर कुर्की करने गई जेई मोनिका ठाकुर से राजेश कुर्मी ने अभद्रता कर दी। जेई ने शिकायत थाने में की है उन्होंने बताया राजेश पिता बलराम कुर्मी पर 22 हजार 555 रुपए बकाया होने पर कुर्की वारंट जारी गया था। तीन महीने पहले बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया था। बुधवार को कार्रवाई करने पहुंची तो पाया कि कनेक्शन कटने के बाद डॉयरेक्ट बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच कर पंचनामा बनाया गया और बकाया राशि जमा करने की बात कही गई। जब बकाया देने से उसने इनकार किया तो घर में रखे फर्नीचर को कुर्क करने लगे उसी समय महिलाओं समेत घर के सभी अभद्रता करने लगे। हमले की आशंका के चलते कार्यवाही छोड़कर लौटे और थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया राजेश पर धारा विद्युत अधिनियम की धारा के तहत 45 हजार रुपए की बिजली चोरी का मामला बनाया गया है।