पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉस्टल में दिखी जली रोटी और पानी जैसी दाल

हॉस्टल में दिखी जली रोटी और पानी जैसी दाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रावासोंमें छात्राओं को जली रोटी, पतली पानी जैसी दाल, नाश्ते के वक्त कम पोहा वह भी बिना नमक का दिया जा रहा है। यही नहीं छात्र-छात्राओं को भूख अनुसार भरपेट खाना भी नहीं दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम डॉ. जे विजय कुमार ने शहर में स्थित तीन छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो छात्रावासों की स्थिति बेहद खराब मिली। जिस पर बालक छात्रावास अधीक्षक काे नोटिस एवं बालिका छात्रावास अधीक्षक को सस्पेंड करने की अनुशंसा कलेक्टर से की गई है।

तहसील के पीछे स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के बालिका छात्रावास की छात्राओं ने एसडीएम से अनियमितताओं संबंधी शिकायत की थी। जिसपर एसडीएम ने छात्रावास का शाम 5 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के वक्त अधीक्षक पुष्पा राय छात्रावास में बिना सूचना के दो दिन से अनुपस्थित थीं। छात्रावास में 50 छात्राएं दर्ज हैं लेकिन 14 सितंबर से कोई उपस्थिति नहीं डाली गई थी। निरीक्षण के समय केवल 21 छात्राएं ही पाई गईं। इस वक्त रात्रि का खाना तैयार हो गया था, जिसमें रोटी बेहद जली हुई थी, 21 छात्राओं के लिए केवल आधा किलो भिंडी की सब्जी बनाई गई थी। जो कि बिना मसाले, नमक के कच्ची थी। खाना मानक स्तर का नहीं था। छात्राओं ने कम खाना दिए जाने की शिकायत की। यही नहीं सुबह नाश्ते में थोड़ा सा पोहा दिया जाता था, जो माह भर नहीं मिलता था। छात्रावास में खाना गैस चूल्हे के स्थान पर लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा था। साफ-सफाई नहीं होने से काफी गंदगी थी, इलेक्ट्रीफिकेशन भी ठीक ढंग से नहीं था।

छात्रावास में रखी टीवी, कम्प्यूटर भी खराब थे। भवन की स्थिति दयनीय थी। छात्रावास में ट्यूशन की व्यवस्था छात्रावास प्रबंधन की तरफ से होना चाहिए थी, लेकिन कक्षा 10 की छात्राएं फीस का भुगतान स्वयं कर रही थीं। शासन द्वारा प्रदाय खेल सामग्री, वाटर कूलर, कूलर, पंखे भी नहीं मिले। सामग्री पंजी भी गायब थी। एसडीएम ने बताया कि बालिकाओं को प्रदाय की जाने वाली राशि भी प्रतिमाह बैंक खातों में जमा नहीं कराई गई थी। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं हाे रहा था। इन सारी व्यवस्थाओं के लिए अधीक्षक पुष्पा राय को जिम्मेदार मानते हुए एसडीएम ने कलेक्टर से अधीक्ष्ज्ञक् को सस्पेंड करने की अनुशंसा की है।

कमरेमें बंद मिली खेल सामग्री अधीक्षक को नोिटस

एसडीएमने निर्मल ज्योति कान्वेंट स्कूल के सामने स्थि