- Hindi News
- प्राचीनतम बुद्ध प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा
प्राचीनतम बुद्ध प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा
बीना। वीरसावरकर वार्ड में मिली प्राचीन प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा।
कार्यालय संवाददाता|बीना
वीरसावरकरवार्ड स्थित गौड़ बाबा मंदिर के नीचे से प्राचीनतम गौतम बुद्ध की निकाली गई। सोमार को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। वीरसावरकर वार्ड निवासी लीलादेवी लोधी ने बताया कि वर्ष 1989 में गौड़ बाबा मंदिर के पास पहले गुंजरयाऊ तलैया के अंदर से जमीन के अंदर दबी हुई प्रतिमा को खोदकर निकाला गया, जिसकी सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडित रविशंकर तिवारी, अनुरूद्ध ने बताया कि अंग्रेजी शासन काल के वक्त की यह प्राचीनतम प्रतिमा है, जिसका वजन करीब 4 क्विंटल है, एवं ऊंचाई चार फीट के आसपास है। सोमवार को वार्ड के रहवासियों द्वारा मूर्ति का विधिविधान के साथ पूजन किया गया।