- Hindi News
- पेट्रोल पी ले इसलिए जंजीरों से बंधा रहता है वीरेंद्र
पेट्रोल पी ले इसलिए जंजीरों से बंधा रहता है वीरेंद्र
कभीभी किसी भी मोटरसाइकिल की पेट्रोल की टंकी से पेट्रोल निकालकर पी लेता है, इस आदत से परेशान होकर परिजनों ने उसे अपने ही घर में लोहे की जंजीरों से बांधकर 15 साल से कैद कर रखा है। उसे छोड़ते ही वह किसी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर पीना शुरू कर देता है। जानकारी के अनुसार वीरसावरकर वार्ड निवासी वीरेंद्र कुशवाहा पिता रामसिंह कुशवाहा (23) के हाथ पैर खुले रहने के कारण वह घर से निकलकर नजदीक में रखे वाहनों के पाइप को खोलकर पेट्रोल पी लेता है, यह आलम करीब 18 साल से चल रहा है। वीरेंद्र के पिता ने बताया कि करीब 5 साल की उम्र से वीरेंद्र पेट्रोल पीने लगा था, उसे रोकने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन वह नहीं माना। घर की स्थिति दयनीय होने के कारण उसका प्राथमिक उपचार नहीं कराया जा सका। उन्होंने बताया कि दस साल की उम्र होने पर काफी प्रयास करने के बाद जब वह अपनी हरकतों से वाज नहीं आया तो उसके पैरों में लोहे की जंजीर से बांधकर रखा जाने लगा, जब भी उसे छोड़ने की कोशिश की गई, तो वह घर से निकलकर दिनोंदिन वापस नहीं आता है, इसलिए उसे घर से निकलने नहीं दिया जाता है। लोगों के घर पर रखे वाहनों का पेट्रोल पी लेता है जिससे पड़ौस के लोग परेशान रहते है। वॉटल एवं मोटरसाइकिल के पेट्रोल की सुरक्षा करने के बहाने वीरेंद्र को हिनौता गांव उसके मामा के गांव भेज दिया जाता है क्योंकि वहा वाहनों की कमी के कारण उसे पेट्रोल नहीं मिल पाता है। युवक की चाची कमला पति राजू कुशवाहा ने बताया कि वर्ष मे एक या दो बार उसे छोड़ा जाता है तो वह दूरस्थ निकल जाने के कारण उसके खतरे की आशंका बनी रहती है, परिवार की स्थिति दयनीय होने के कारण उसे घर की चार दीवार में लोहे की जंजीर से कैद करके रखना पड़ता है।