पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्ते के काटने का बदला लेने के लिए कर दी हत्या

कुत्ते के काटने का बदला लेने के लिए कर दी हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह महीने पहले कुत्ते ने काटा था, थाने में कुल्हाड़ी लेकर सरेंडर करने पहुंचा

कार्यालयसंवाददाता | बीना

बारधागांव में छह माह पहले कुत्ते के काटने की घटना का बदला लेने के िलए युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार बारधा निवासी अभिषेक पिता राकेश पटैल (24) सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे के आसपास घर के पास टहल रहा था, घर के सामने बने एक खलियान में मुकेश पिता श्रीराम (25) कुल्हाड़ी से काम कर रहा था, उसी वक्त वह अभिषेक के पास जा पहुंचा और उससे अचानक गाली-गलौज करने लगा और कहा कि छह महीने पहले तुम्हारे पालतू कुत्ते ने मुझे काटा था, इसलिए तुम्हंे जान से मार दूंगा। यह सुनकर अभिषेक ने उसे रोका तो मुकेश ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से सिर पर प्राण घातक हमला कर दिया। हमला करने के ठीक देर बाद वह थाने में कुल्हाड़ी लेकर सरेंडर करने के लिए पहुंच गया। इधर खून से लतपथ अभिषेक को अस्पताल में लाया गया, हालत गंभीर होने के कारण उसे डॉ. दीपक तिवारी द्वारा भोपाल रैफर कर दिया गया, रास्ते में युवक ने दमतोड़ दिया। जिसका पीएम बीना सिविल अस्पताल में कराया गया। बारधा निवासी अभिषेक के ताऊ रामेश्वर प्रसाद (65) ने बताया कि वह घर के अंदर थे, उसी दौरान मोहल्ले का एक बालक स्कूल पढ़ने के लिए जा रहा था, जिसने बताया था कि अभिषेक गंभीर रूप से गेट के बाहर एक पेड़ के नीचे पड़ा है जिसके सिर से काफी खून बह गया है। लहूलुहान की स्थिति में उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभिषेक ने ग्वालियर से बीई (इंजीनियरिंग) पढ़ाई कर ली थी, वह जॉब की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार बारधा निवासी आरोपी मुकेश कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इसके अलावा अनिल पिता श्रीराम पटैल (20), श्रीराम पिता टीकाराम पटैल (55) की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 602/14 कायमी 307 और 302 की धारा कायम मामला जांच में लिया।

बीना। ग्रामबारधा में अभिषेक पटेल की हत्या के बाद मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।