पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीना| राष्ट्रीयशालेय बाल बेडमिंटन क्रीड़ा प्रतियोगिता शेलम स्थित तमिलनांडु में

बीना| राष्ट्रीयशालेय बाल बेडमिंटन क्रीड़ा प्रतियोगिता शेलम स्थित तमिलनांडु में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना| राष्ट्रीयशालेय बाल बेडमिंटन क्रीड़ा प्रतियोगिता शेलम स्थित तमिलनांडु में की जा रही है। पीटीआई अशोक कुमार अहिरवार ने बताया कि प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होगी। निर्मल ज्योति कांवेन्ट स्कूल से छात्र सिद्धार्थ अहिरवार सहित दल को सम्मिलित कराने के लिए चयनित खिलाड़ियों को प्रीनेशनल कोचिंग कैंप के लिए 18 से 23 दिसंबर तक जबलपुर भेजा जाएगा।

राष्ट्रकविजयंती पर भजन की संगीतमयी प्रस्तुति 1 जनवरी को

बीना|राष्ट्रकविश्रीकृष्ण सरल की जयंती पर गीत, गजल एवं भजन की संगीतमयी प्रस्तुति होगी। श्रीराम शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी 2015 को सर्वोदय भवन में शाम 6 बजे मनाई जाएगी।

भविष्यबनाने के लिए किशोर अवस्था में ज्ञान लेना जरूरी : खान

खुरई|बांदरीआगनबाड़ी केंद्र में सबला योजना के तहत जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उपस्थित किशोरी बालिकाओं को आगनबाड़ी सुपरवाइजर अजहरी खान एवं एएनएम माया भारती ने बताया कि किशोर अवस्था में जीवन निर्णायक दौर में होता है इस अवस्था में जिज्ञासाएं, बदलाव की स्थिति होती है। इसी अवस्था में हमें अच्छे बुरे की पहचान होनी चाहिए। जीवन में कुछ करने का उत्साह लग्नशीलता खोजबीन को बढ़ाती है।