पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालवा एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी

मालवा एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीसे बीना के लिए मालवा एक्सप्रेस में बैठे वैश्य दंपति के पास से एक लेडीज पर्स मालवा एक्सप्रेस में चोरी हो गया। तीन दिनों में एक ही ट्रेन में चोरी की यह दूसरी घटना है।

कच्चा रोड निवासी ओमप्रकाश वैश्य अपने परिवार के साथ दिल्ली से बीना रहे थे। रास्ते में आगरा के समीप किसी ने लेडीज पर्स गायब कर दिया। पर्स में मोबाइल, 7000 नगद, सोने-चांदी के जेवर तथा जरूरी कागजात थे। मालवा एक्सप्रेस में चोरी की यह दूसरी वारदात है। तीन दिन पूर्व मथुरा से बीना रहे अरोरा परिवार का पर्स भी धौलपुर के पास चोरी कर लिया गया था। इस पर्स में ढाई लाख से अधिक का सामान था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।