- Hindi News
- पुलिस के दो जवानों ने बाजार में किया उपद्रव
पुलिस के दो जवानों ने बाजार में किया उपद्रव
बीना। आरोपी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर करने की मांग को लेकर विधायक व्यापारियों के साथ थाने का घेराव करने पहुंचे। मौके पर लगी भीड़।
कार्यालय संवाददाता |बीना
चीतापुलिस के दो जवानों ने रात्रि 10 बजे के आसपास बड़ी बजरिया में हंगामा कर दिया। मोटरसाइकिलें गिराते हुए व्यापारियों के साथ मारपीट की। जिसके विरोध स्वरूप व्यापारियों के साथ विधायक ने पुलिस थाने का घेराव किया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड तो कर दिया, लेकिन एफआईआर लिखने से इनकार कर दिया। जिस पर व्यापारी नाराज हो गए और अगले दिन मंगलवार को बीना बंद रखने का निर्णय ले लिया।
रात्रि 10 बजे के आसपास चीता पुलिस के दो जवान लोकेंद्र और नंदकिशोर ने शराब पीकर कच्चा रोड, बड़ी बजरिया में जमकर हंगामा किया। दोनों जवानों ने बड़ी बजरिया में खड़ी व्यापारियों की मोटरसाइकिलों में लातें मारीं। सब्जी व्यापारियों को गाली दीं, जिसने विराेध किया उसके साथ मारपीट भी की। एक सब्जी व्यापारी प्रेमनारायण खटीक एवं अरविंद अहिरवार को बंदूक की बट से मारा। पुलिस का हंगामा बढ़ते देख व्यापारी एकत्रित हो गए और दोनों जवानों को पकड़ने की कोशिश करने लगे। इस बीच दोनों सिपाही लोगों से बचते हुए मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। सूचना लगने पर रात्रि में ही टीआई अनिल गुप्ता स्टाफ के साथ पुलिस बल बड़ी बजरिया पहुंचा। यहां व्यापारियों से बात की। व्यापारियों ने अपनी टूटी हुई मोटरसाइकिल और चोट के निशान बताए। इस दौरान व्यापारियों के साथ हुई अभद्रता और मारपीट की जानकारी विधायक को लगी। विधायक महावीर चौक से कच्चा रोड होते हुए पैदल ही व्यापारियों के साथ पुलिस थाने पहुंचे। थाने में विधायक ने व्यापारियों की तरफ से टीआई से बात की और वस्तु स्थिति से अवगत कराया। थोड़ी देर बाद एसडीओपी कुमार प्रतीक भी पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने लिखित शिकायत देने को कहा। उसके बाद विभागीय जांच की बात कही। इस बात से व्यापारी नाराज हो गए। व्यापारियों का कहना था कि मारपीट और हंगामा हुआ है दोनों आरक्षकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाए। लेकिन एसडीओपी ने इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि दोनों आरक्षकों को प्राथमिक रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच भी कराई जाएगी।
लियाबीना बंद का निर्णय
रात्रि11:30 के आसपास पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट व्यापारियों ने बीना बंद का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बाजार में आए दिन पुलिस द्वारा हंगामा किया जाता है। पहले भी पुलिस पर चौथ वसूली जैसे आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में अधिकारयों का अपने स्टाफ का पक्ष लेना दुर्भाग्यपूर्ण है।