बिहरना में आदिवासियों को हुआ चिकन पॉक्स
बिहरनागांव में आदिवासियों को चिकन पॉक्स हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम गांव की उस बस्ती का निरीक्षण किया और जिन लोगों में चिकन पॉक्स के लक्ष्ण पाए गए, उनका उपचार किया।
बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि ग्राम बिहरना में 40-45 लोगों का आदिवासी समुदाय निवास करता है। वायरल इन्फेक्शन के जरिए गांव के इन लोगों को चिकन पॉक्स हो गया। जांच में 3 किशोर वय तथा शेष 9 छोटे बच्चों में चिकन पॉक्स पाया गया है। इन सभी को उपचार देकर सावधानी रखने की सलाह दे दी गई है।
विभागके पास नहीं है स्टाफ
आरसीएचके तहत आगासौद स्वास्थ्य केंद्र में बीपीएम (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर), बीसीएम (ब्लॉक कम्यूनिटी मोबीलाइजर) एवं बीएएम (ब्लॉक एकाउंट मैनेजर) की पोस्ट लंबे समय से रिक्त है। जिस कारण से टीकाकरण एवं क्षेत्र में आरसीएच योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाता है।
बीएमओ के अनुसार इस संबंध में कई बार अधिकारियों को पत्रों के जरिए सूचित किया जा चुका है।