- Hindi News
- डॉ. कैथोरिया की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक
डॉ. कैथोरिया की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक
बीना। नर्सको छेड़खानी के मामले में राजीनामा के लिए दवाब बनाने वाले मामले में डॉ. बलवीर कैथोरिया की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने अगली पेशी तक रोक लगा दी है। डॉ. कैथोरिया नवंबर से फरार थे।
अस्पताल की एक नर्स ने 14 अगस्त को डॉ. बलबीर कैथोरिया पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया। जिस पर डॉ. कैथोरिया ने कोर्ट में आवेदन देकर जमानत ले ली थी। इसी मामले में 10 नवंबर को नर्स ने डॉ. बलवीर कैथोरिया पर राजीनामा के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने नर्स की शिकायत पर पुन: डॉ. के विरुद्ध धारा 195 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया। इस मामले में डॉ. की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। डॉ. ने अधिवक्ता के माध्यम से पुनरीक्षण याचिका दायर की। जिसमें न्यायालय ने 10 मार्च की अगली पेशी देते हुए सुनवाई तक गिरफ्तारी पर स्टे जारी कर दिया है।
भाजपाकी बैठक आज
बीना।भाजपाद्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर 11 फरवरी को बैठक होगी। मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया बैठक में प्रदेश महामंत्री विनोद गोटिया, विधायक महेश राय, अभियान प्रभारी गुन्नौर के पूर्व विधायक राजेश वर्मा शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।