- Hindi News
- गेटमैन ने दस मिनट तक रोकी इंटरसिटी ट्रेन
गेटमैन ने दस मिनट तक रोकी इंटरसिटी ट्रेन
15 दिन से चल रहा अंडरब्रिज का काम धीमा होने से सैकड़ों परेशन
कार्यालयसंवाददाता | बीना
नगरपालिकाद्वारा झांसी गेट के पास बनाए जा रहे अंडरब्रिज का कार्य पूरा नहीं हुआ है। मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे झांसी गेट से होकर निकल रही ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण उसे गेट के पास 15 मिनट रोका गया। जाम खत्म होने के बाद गेट बंद करके ट्रेन को रवाना किया गया। इधर धीमी गति से ब्रिज का काम चलने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और सैकड़ों राहगीर एवं वाहन चालक परेशान हुए।
दो सप्ताह पहले से गेट के अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन अभी तक इसे पूर्ण नहीं किया गया जिससे गेट पर दिन में कई दफा जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीर एवं वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। दिन भर में कम से कम सैकड़ों की तादात मे छोटे एवं बड़े वाहन निकलते रहते हैं, लेकिन किसी भी वक्त घंटों देर गेट बंद हो जाने से लोग प्रभावित हो रहे हैं।
वाहन चालक गोलू अवस्थी ने बताया कि झांसी गेट के अंडरब्रिज का काम नहीं हो पाने से छोटे एवं बड़े वाहन एकत्र हो जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। घंटों देर तक गेट बंद होने से वाहन चालक प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल के लिए आने-जाने वाले बच्चे एवं शासकीय कर्मचारी समय पर अपने मुख्य स्थान पर नहीं पहुंच रहे।
नई बस्ती निवासी अनुज तिवारी ने बताया कि हर दिन सुबह से शाम तक दर्जनों बार यहां जाम लग जाता है। ट्रैफिक खत्म नहीं हो पाता है और गेटमैन द्वारा गेट बंद कर दिया जाता है जिससे लोगों ने यहां से निकलने के लिए तौबा कर ली है। उन्होंने बताया कि यह रूट ट्रेनों के लिए काफी व्यस्त रहता है। इसके बाद भी पालिका द्वारा कार्य को धीमी गति से चलाया जा रहा है।
गेटपर रोकी ट्रेन
मंगलवारको दोपहर में एक ट्रेन निकलने के बाद जैसे ही गेट खुला लेकिन ट्रैफिक समाप्त नहीं हो पाया और कुछ देर बाद ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने का संकेत हो गया। संकेत के मिलने पर गेट को बंद करने के प्रयास किए गए इसके बाद भी वहां से वाहनो की आवाजाही बनी रही, जिस कारण से समय पर गेट बंद नही हो पाया। गेटमैन ने बताया कि हूटर बज रहा था नजदीक में ग्वालियर से भोपाल जाने वाली इंटरसिटी चुकी थी जिस कारण से उसे रोक दिया गया। जैसे ही ट्रैफिक समाप्त हुआ और करीब दस मिनिट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।