पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालखेड़ी से शव वापस लाकर पोस्टमार्टम कराया

मालखेड़ी से शव वापस लाकर पोस्टमार्टम कराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालखेड़ी गांव में क्रेशर से गिरकर हुई थी मौत

कार्यालयसंवाददाता | बीना

क्रेशरसे गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाने लगा तब परिजनों ने पीएम कराने से इनकार कर दिया और डॉक्टर की सहमति से परिजन शव ले गए। इस दौरान पुलिस को कुछ संदेह लगा और शव वापस बुलाकर पीएम कराया।

दो दिन पहले मालखेड़ी निवासी गनेशराम पिता काशीराम लोधी (55) ग्राम गिरोल स्थित क्रेशर पर काम करते वक्त गिरकर घायल हो गया था। उसे यहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद गनेशराम के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि और आशंका के चलते शव ले जा रहे परिजनों को मालखेड़ी से बुलाया और पोस्टमार्टम हुआ। एसआई चित्रलेखा मर्सकोले ने बताया मामला भानगढ़ थाना क्षेत्र का था। चूंकि मौत बीना अस्पताल में हुई है। इसलिए थाने में शून्य पर मर्ग कायम कर मामला भानगढ़ थाने भेजा जाएगा।

सुरक्षाशून्य

विधानसभाक्षेत्र में 32 से अधिक क्रेशर लगे हैं। अलग-अलग क्षमता वाले क्रेशरों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी उपाय नहीं किए गए हैं। पर्यावरण मानकों की भी अनदेखी की गई है। पूर्व में एसडीएम डॉ. जे विजय कुमार ने क्रेशरों का निरीक्षण कर आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए थे। लेकिन समयांतर क्रेशर मालिकों ने नियमों की अनदेखी करना शुरू कर दिया।