- Hindi News
- ममता रथ का ग्राम चिकनौटा में किया निरीक्षण
ममता रथ का ग्राम चिकनौटा में किया निरीक्षण
ममता रथ का ग्राम चिकनौटा में किया निरीक्षण
बीना|शासनकी योजना ममता रथ अभियान के अंतर्गत ग्रामीण रहवासियों को जागरूकता के लिए चलाए जा रहे इस अभियान का जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुनील जैन द्वारा निरीक्षण किया गया। बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि ग्राम चिकनौटा में वीडियो एवं आडियो के माध्यम से गांव की महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं को प्रोत्साहित किया गया। जांच के दौरान जिला क्षय अधिकारी ने गांव के रहवासियों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस रथ में गांव के अधिक से अधिक लोगों को इससे सीख लेना चाहिए। भूतकाल में हुए निरक्षर या अज्ञानता के परिणामों को दोहराने की वजह सभी को चाहिए वर्तमान में गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की मृत्युदर कम हो सके इसके लिए सामाजिक लोगों एवं युवावर्ग को आगे आना होगा। तब जाकर महिला एवं बच्चों की सुरक्षा की हो पाएगी। इसके साथ साथ दी जा रही समझाइश द्वारा उसकाे अपने दैनिक जीवन में उतारना अनिवार्य है, जिससे जच्चा और बच्चा दोनो खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।