- Hindi News
- शिक्षक को पुरस्कार नहीं परिष्कार पर कार्य करना चाहिए: ओमपाल
शिक्षक को पुरस्कार नहीं परिष्कार पर कार्य करना चाहिए: ओमपाल
आयोजन: शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षक एवं आदर्श विद्यालय हुए सम्मानित
शासकीयशिक्षक बेहद कम सुविधाओं में अध्यापन कार्य करता है। कई परेशानियां, स्थानीय हालात होते हैं इसलिए शिक्षकों को पुरस्कार देना उचित नहीं। शिक्षकों को परिष्कार पर कार्य करना चाहिए। यह बात शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता लखनऊ से आए ओमपाल सिंह ने कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन से किया गया। सरस्वती वंदना उपरांत सत्यजीत ठाकुर ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं अवधारणा पर प्रकाश डाला। उत्कृष्ट शिक्षक एवं आदर्श विद्यालय सम्मान समारोह में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह ने कहा कि शिक्षक को लगातार विचार करना चाहिए, आत्म मंथन करना चाहिए। अधिक से अधिक बार कम से कम की जानकारी करने की कोशिश करनी चाहिए। जापान देश का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध में जापान ध्वस्त हो गया था, लेकिन आज विश्व की महाशक्तियों में है। क्योंकि जापानियों में देश के प्रति भावनाएं हैं। हम 1947 में आजाद हुए, अस्त-व्यस्त हुए, लेकिन आज भी अपने वजूद के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें हिंदुस्तान के लिए काम करना होगा, कि इंडिया के लिए। जब यह भावना हम अपने भारतवासियों में भर देंगे, तब देश का खुद खुद कायाकल्प हो जाएगा। इसके पहले शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने शिक्षकों से जुड़ी समस्याएं गिनाते हुए उन्हें हल कराने पर जोर दिया। समाजवादी विचारक रघु ठाकुर ने हिंदी भाषा के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि आज शालाओं में अंग्रेजी पढ़ाई जाती है। बच्चे घर पर भी अंग्रेजी आकर ही बोलते हैं, हमारी भारतीयता, मातृ भाषा तो खाती जा रही है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि शालाओं में बच्चों को समाज, राज्य, भूमि से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय होने पर जोर देना चाहिए। भोपाल से आए क्षत्रवीर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक महेश राय ने कहा कि शिक्षक अपने मूल काम पर ध्यान दें। किसी की बातों में आएं, भारत देश का भविष्य आपके हाथों में हैं। उस भविष्य को बनाएं। आभार बीईओ दिनेश यादव द्वारा व्यक्त किया गया।
चारउत्कृष्ट शिक्षक, एक आदर्श विद्यालय हुआ सम्मानित
विधायकमहेश राय की अध्यक्षता में गठित सामाजि