पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीना में वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का काम शुरू, 10 हरे भरे वृक्ष काटे गए

बीना में वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का काम शुरू, 10 हरे-भरे वृक्ष काटे गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशन पर टिकट काउंटर के सामने हरे पेड़ों को काट दिया गया है। पेड़ कटाई के पीछे कारण रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाना बताया जा रहा है। रेल अधिकारियों ने 10 से अधिक पेड़ों से जड़ से समाप्त कर दिया है।

रेलवे स्टेशन के सामने पूर्व में पेड़ों की काफी संख्या थी। कुछ क्वार्टर्स भी बने थे, जिनके लिए पौधे सालों पूर्व लगाए गए थे। जब यह पेड़ वृक्ष बने तब स्टेशन परिसर पर जगह करने के नाम पर इन पेड़ों को काट दिया गया।

पेड़ों की कटाई के एवज में नर्सरी या किसी अन्य स्थान पर पौधे लगाए जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अलबत्ता रेल अधिकारियों ने रविवार को टिकट काउंटर के सामने लगे पेड़ों को भी जड़ से खत्म कर दिया। फुट ओवर ब्रिज के समीप स्टेशन परिसर में जामुन, आम के पेड़ लगे हुए थे। इन्हें आईओडब्ल्यू अशोक ठाकुर ने कटवा दिया। स्टेशन परिसर में पिछले छह महीनों से पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है। रेस्ट हाउस के समीप भी फ्रंड डेकोरेशन के नाम पर हरे पेड़ों को काट दिया गया था। आईओडब्ल्यू अशोक ठाकुर का कहना है कि रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का दर्जा दिया जाना है, इसके लिए पेड़ाें को काटा जा रहा है।

नर्सरीभी उजड़ीं

पूर्वीरेलवे कॉलोनी में लगभग चार वर्ष पूर्व पांच से अधिक नर्सरी थीं। इन नर्सरियों में रतन जोत, फलदार एवं अन्य पौधे लगाए गए थे। रेल अधिकारियों द्वारा देखरेख नहीं किए जाने से नर्सरी उजड़ गई हैं। कुछ यही हालात पश्चिमी रेलवे कॉलोनी के हैं। यहां भी लगातार पेड़ों की कटाई चल रही है। जबकि पूरे शहर में लगे पेड़ों के मुकाबले 70 प्रतिशत पेड़ केवल रेलवे क्षेत्र में लगे हैं, लेकिन लगातार पेड़ों की कटाई से यह संख्या कम हो रही है।

बीना रेलवे स्टेशन के पास पेड़ों को काटते कर्मचारी।