- Hindi News
- कालाबाजारी का संदेश, चार खाद दुकानें सील
कालाबाजारी का संदेश, चार खाद दुकानें सील
खादसे भरी ट्रॉली के एक गड्ढे में धंसने के बाद जब प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे तो खाद की कालाबाजारी की जानकारी लगी। आनन-फानन में टीमें बनाकर शहर की खाद, यूरिया दुकानों की जांच की गई और चार दुकानों में स्टॉक मिलने पर उन्हें सील किया गया। रविवार की सुबह 9 बजे खाद से भरा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी-15-डी-3959 ट्रॉली समेत कृषि उपज मंडी के सामने गड्ढे में धंस गया।
इस बीच ट्रॉली से खाद की सप्लाई की सूचना एसडीएम डॉ. जे विजय कुमार तक पहुंची और उन्होंने तत्काल जांच के लिए कृषि अधिकारियों को पटवारी समेत पहुंचाया। खाद शहर की एक दुकान से खिमलासा के समीप गढ़ौलाजागीर जा रही थी। कालाबाजारी का संदेह होने पर ट्रॉली को जब्त कर लिया। इस दौरान एक और ट्रैक्टर क्रमांक एमपी-15-एए-2471 को खाद, यूरिया एवं कीटनाशक ले जाते हुए पकड़ा। इसके बाद बनी जांच टीमों ने शहर की 18 खाद दुकानों में से 7 दुकानों का निरीक्षण किया और चार दुकानों को गड़बड़ी की आशंका के आधार पर सील किया गया। पटवारी विवेक जैन ने बताया कि बुखारिया इंटरप्राइजेस, अस्पताल के सामने आशुतोष सोनी की खाद दुकान, चौधरी ट्रेडर्स, अशोक सराफ की दुकानों को सील किया गया है।
आईएईओ आरके शर्मा के अनुसार दो दुकानें क्रमश: बुखारिया इंटरप्रायजेस, लकी ट्रेडर्स सील हुई हैं। लकी ट्रेडर्स दो सालों से काम हीं नहीं कर रहा है।
बीना में खाद की दुकान सील करती टीम।