पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटर लिस्ट में दो जगह नाम, शिकायत

वोटर लिस्ट में दो जगह नाम, शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना| इंदिरागांधी वार्ड से पार्षद चुनी गईं बबीता यादव का नाम शहर सहित पंचायत की मतदाता सूची में है। इसकी शिकायत एसडीएम से हुई है। शिकायतकर्ता राकेश सेन, राजेश राय, बिट्टू राय ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा ने पार्षद पद के लिए बबीता राजीव यादव को प्रत्याशी बनाया था। यह चुनाव लड़ी और जीत गईं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार राजीव यादव एवं उनकी प|ी का नाम भिलावली गांव की मतदाता सूची में है और इंदिरा गांधी वार्ड की मतदाता सूची में भी है। इन्होंने गलत जानकारी देकर चुनाव लड़ा और जीता है।

एसडीएम डॉ. जे विजय कुमार का कहना है कि शिकायत आई है जांच के लिए तहसीलदार को दिया है।