पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 महीने में तैयार हो जाएगा पुलबोगदा के पास नया ब्रिज

15 महीने में तैयार हो जाएगा पुलबोगदा के पास नया ब्रिज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर| भोपाल

हबीबगंजसे बीना के बीच बिछाई जा रही तीसरी रेलवे लाइन के लिए पुलबोगदा के नजदीक नया ब्रिज बनेगा। यह 15 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद पुलबोगदा को तोड़कर उसके स्थान पर भी नया ब्रिज बनाया जाएगा। नए ब्रिज के नीचे दो स्पॉन बढ़ाए जाएंगे, ताकि तीसरी भविष्य में चौथी रेलवे लाइन को उनके नीचे से निकाला जा सके। रेलवे यह काम 25 फरवरी से शुरू करेगा। जिला प्रशासन ने रेल विकास निगम को नया ब्रिज बनाने की अनुमति दे दी है। इसकी पुष्टि एडीएम बीएस जामोद ने की है। पुलबोगदा पर वाहनों की आवाजाही का आंकड़ा 4 हजार पैसेंजर कार यूनिट(पीसीयू) तक है।

चौथीलाइन की भी जगह : नएब्रिज का निर्माण इसलिए भी जरूरी है कि भविष्य में उसके नीचे से चौथी रेल लाइन भी निकाली जा सके। इसके लिए 11.5 मीटर जगह में दो स्पॉन बनाए जाएंगे।